
एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 की महत्वपूर्ण तिथियां और प्रक्रिया
एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 आवेदन प्रक्रिया
एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2025 से प्रारंभ हो चुकी है और यह 29 सितंबर 2025 तक जारी रहेगी। जो भी उम्मीदवार MPESB Police Constable Bharti 2025 की पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस कॉन्स्टेबल के 7500 पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से प्रारंभ हो चुकी है। वे सभी अभ्यर्थी जिन्होंने 8वीं, 10वीं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है, आवेदन करने के पात्र हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर किया जा सकता है। आपकी सुविधा के लिए इस पृष्ठ पर भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया गया है, जिसके माध्यम से आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
किसी भी राज्य के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल (MP Police Vacancy 2025) पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का भारत का नागरिक होना आवश्यक है। यानी, वे देश के किसी भी राज्य से हों, आवेदन करने के पात्र होंगे। हालांकि, उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्था से 10+2 प्रणाली के अंतर्गत 10वीं या 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए। अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास निर्धारित की गई है।
आयु सीमा
शैक्षिक योग्यता के साथ-साथ अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 29 सितंबर 2025 तक 18 वर्ष होनी चाहिए। मध्यप्रदेश के सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग तथा अन्य राज्यों के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
अपनी पसंद के अनुसार हिंदी या अंग्रेजी भाषा का चयन करें।
होम पेज पर उपलब्ध Online Form – Police Constable Recruitment Test – 2025 लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद Candidate Profiling पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरें और पंजीकरण पूरा करें।
अब लॉगिन करके अन्य विवरण भरें और आवेदन पत्र को पूर्ण करें।
श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
अंत में भरे हुए फॉर्म को सबमिट करें और उसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग एवं अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को ₹560 शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹310 निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को पोर्टल शुल्क के रूप में ₹60 अलग से जमा करना होगा।
Direct Links
